आपदा का रोडमैप अगले महीने जायेगा कैबिनेट के पास : व्यास जी

आपदा का रोडमैप अगले महीने जायेगा कैबिनेट के पास : व्यास जी डीआरआरआर पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्नसंवाददाता, पटनाआपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने कहा है कि आपदा के जोखिम को कम करने के लिए बने रोडमैप को स्वीकृति के लिए फरवरी में मंत्रिपरिषद के पास भेजा जायेगा. रोडमैप के सफल क्रियान्वयन […]

आपदा का रोडमैप अगले महीने जायेगा कैबिनेट के पास : व्यास जी डीआरआरआर पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्नसंवाददाता, पटनाआपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने कहा है कि आपदा के जोखिम को कम करने के लिए बने रोडमैप को स्वीकृति के लिए फरवरी में मंत्रिपरिषद के पास भेजा जायेगा. रोडमैप के सफल क्रियान्वयन के लिए अलग से राशि की व्यवस्था होगी. वे शनिवार को डीआरआरआर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन में बोल रहे थे. व्यास जी ने कहा कि दो दिन के मंथन में कई महत्वपूर्ण सुझाव आये. इनको ध्यान में रखते हुए एक माह के भीतर 2030 तक के रोडमैप को अंतिम रूप दिया जायेगा. उसके बाद अनुमोदन के लिए मंत्रिपरिषद में भेजा जायेगा. सोमवार से रोज इस मुद्दे पर बैठक होगी, ताकि रोडमैप को अंतिम रूप दिया जा सके. विशेषज्ञों से तकनीकी सहयोग लिया जायेगा़ क्षमता विस्तार पर विशेष रूप से काम होगा. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पूर्व सदस्य केएम सिंह ने कहा कि आपदा में कम-से-कम नुकसान हो, इसपर रोडमैप तैयार करनेवाला बिहार पहला राज्य है. रोडमैप के निर्माण में जिस तरह आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखा गया, वह काबिले तारीफ है. यह रोडमैप सिर्फ बिहार ही नहीं देश- विदेश के लिए भी एक मॉडल का काम करेगा. कार्यशाला में एशियन डिजास्टर प्रीप्रडेन्स सेंटर बैंकाक के शिशिरा कुमार ने कहा कि रोडमैप की तैयारी और इसके क्रियान्यन में वे पूरा तकनीकी सहयोग देंगे. होमगार्ड के डीजी पीएन राय ने कहा कि यह रोडमैप एक बड़ी नींव का काम करेगा. उन्होंने इसके कार्यान्वयन में प्रतिबद्दता पर जोर दिया. मौके पर बीएसडीएमए के उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, सदस्य उदयकांत मिश्र, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अनिरुद्ध कुमार, यूनिसेफ के बिहार प्रमुख यमीन मजुमदार, एनडीएम के पूर्व सदस्य मुजफ्फर अहमद, विनोद सी मेनन आदि ने भी अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >