युवा लेंगे ऑफिस मैनेजमेंट और बिजनेस प्रोसेसिंग का प्रशक्षिण

युवा लेंगे ऑफिस मैनेजमेंट और बिजनेस प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण आजीविका मिशन के तहत नप ने लिया फैसलागोपालगंज. शहरी विकास योजना के तहत युवाओं को विभिन्न ट्रेडों का न सिर्फ कोर्स कराया जायेगा बल्कि उन्हें नौकरी भी दी जायेगी. कोर्स करने के बाद ऐसे युवक स्वयं अपनी तसवीर संवार सकते हैं. शनिवार को आजीविका मिशन के […]

युवा लेंगे ऑफिस मैनेजमेंट और बिजनेस प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण आजीविका मिशन के तहत नप ने लिया फैसलागोपालगंज. शहरी विकास योजना के तहत युवाओं को विभिन्न ट्रेडों का न सिर्फ कोर्स कराया जायेगा बल्कि उन्हें नौकरी भी दी जायेगी. कोर्स करने के बाद ऐसे युवक स्वयं अपनी तसवीर संवार सकते हैं. शनिवार को आजीविका मिशन के तहत नगर पर्षद में हुई बैठक मेें कई निर्णय श्ये गये. बैठक में आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा रिवाॅल्विंग फंड हेतु आवेदन लिया गया. चौथे शनिवार को कुल प्राप्त 27 आवेदनों को जांचोपरांत प्रति समूह 10 हजार का रिवाॅल्विंग फंड दिया जायेगा. इसके अलावा स्किल एंड डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत नगर पर्षद नगर के 18 वर्ष से 45 वर्ष के युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देगा. फिलहाल बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग (बीपीओ) तथा ऑफिस मैनेजमेंट के लिए आदेश मिल चुका है और जल्द ही इन दोनो पोस्टों में आवेदन लेकर प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह एपीएल तथा बीपीएल सभी के लिए होगा. कोर्स करा रही कंपनी अधिकतर युवाओं को नौकरी देगी. फुटकर विक्रेताओं के लिए भी बैठक में कई निर्णय लिये गये हैं. जल्द ही फुटकर विक्रेताओं की टाउन लेबल कमेटी बनेगी. इसके लिए डीएम ने हरी झंडी दे दी है. इससे वेंडर पुनर्वास एक्ट 2014 को धरातल पर उतारा जा सकेगा. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद संजू देवी ने की. इनके अलावा कार्यपालक पदाधिकारी, उपमुख्य पार्षद हरेंद्र चैधरी, मजदूर यूनियन के नेता ताहिर हुसैन, कार्यालय को-ऑर्डिनेटर राहुल कुमार सहित वेंडर जोन के अध्यक्ष, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं कई नगर पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >