भांजा ने मामा को मारा चाकू

भांजा ने मामा को मारा चाकू गोपालगंज. भांजा ने मामा को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. नगर थाना क्षेत्र के सुंदर पटी गांव के रहनेवाले मुन्ना सहनी को गांव में ही भांजा विनोद सहनी ने चाकू मार दिया. मुन्ना सहनी का […]

भांजा ने मामा को मारा चाकू गोपालगंज. भांजा ने मामा को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. नगर थाना क्षेत्र के सुंदर पटी गांव के रहनेवाले मुन्ना सहनी को गांव में ही भांजा विनोद सहनी ने चाकू मार दिया. मुन्ना सहनी का कहना है कि उनका भांजा राजमिस्त्री का काम करता है. कुछ दिनों से वह अपनी कमाई के पैसे से शराब पी जाता है. घर आकर बच्चों तथा पत्नी को बुरी तरह पिटाई करता है. जब उसने विरोध किया तो उनका भांजा उन्हें चाकू मार कर घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >