केआर कॉलेज में फॉर्म भरने को उमड़ी भीड़

केआर कॉलेज में फॉर्म भरने को उमड़ी भीड़ गोपालगंज. कमला राय महाविद्यालय (केआर कॉलेज) में इंटर के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर शनिवार को छात्र – छात्राओं की भीड़ रही. कॉलेज परिसर से छात्र फॉर्म भर कर बैंक में चलान जमा करने को लेकर परेशान रहे. शनिवार को बैंक बंद था. इससे उन्हें परेशानी का […]

केआर कॉलेज में फॉर्म भरने को उमड़ी भीड़ गोपालगंज. कमला राय महाविद्यालय (केआर कॉलेज) में इंटर के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर शनिवार को छात्र – छात्राओं की भीड़ रही. कॉलेज परिसर से छात्र फॉर्म भर कर बैंक में चलान जमा करने को लेकर परेशान रहे. शनिवार को बैंक बंद था. इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. महाविद्यालय प्रशासन ने फॉर्म भरने को लेकर दूसरा विकल्प नहीं दिया है. महाविद्यालय में चार जनवरी से फॉर्म भरने का कार्य शुरू किया गया. अब छात्र – छात्राओं के पास सोमवार और मंगलवार दो दिन समय बचे हैं. बुधवार से छात्रों को सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >