एसबीआइ ने अस्पताल को दिया व्हील चेयर

एसबीआइ ने अस्पताल को दिया व्हील चेयर गोपालगंज. भारतीय स्टेट बैंक की गोपालगंज मुख्य शाखा ने सदर अस्पताल के मरीजों की हो रही परेशानी को देखते हुए गुरुवार को तीन व्हील चेयर तथा स्ट्रेचर उपलब्ध कराये. एक सादे समारोह के बीच बैंक के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर शर्मा की […]

एसबीआइ ने अस्पताल को दिया व्हील चेयर गोपालगंज. भारतीय स्टेट बैंक की गोपालगंज मुख्य शाखा ने सदर अस्पताल के मरीजों की हो रही परेशानी को देखते हुए गुरुवार को तीन व्हील चेयर तथा स्ट्रेचर उपलब्ध कराये. एक सादे समारोह के बीच बैंक के मुख्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर शर्मा की मौजूदगी में सदर अस्पताल को व्हील चेयर उपलब्ध करा दिये. इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में व्हील चेयर की कमी थी, जो स्टेट बैंक ने पूरी की है. इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ पीसी प्रभात तथा साकेत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >