बीज अनुदान के लिए आंदोलन करेंगे किसान पंचदेवरी. बैंककर्मियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. छह माह से अधिक हो गये, लेकिन अभी तक किसानों के खाते में बीज अनुदान की राशि नही भेजी गयी है. इसके लिए बैंक का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके किसान अब आंदोलन के मूड में हैं. कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान के बीज वितरण के तुरंत बाद किसानों की सूची एवं संबंधित राशि का चेक सेंट्रल बैंक को उपलब्ध करा दिया गया था, लेकिन अभी तक बैंक द्वारा किसानों के खाते में राशि नहीं भेजी गयी है. ऐसे में किसानों का आक्रोश कृषि विभाग के अधिकारियों को भी झेलना पड़ रहा है. गुरुवार को राशि भुगतान से संबंधित जानकारी के लिए बैंक पहुंचे दर्जनों किसानों ने कहा कि बैंककर्मियों कर मनमानी अब हद तक पहुंच गयी है. दो दिनों के अंदर यदि राशि खाते में नहीं भेजी जाती है, तो चरणबद्ध आंदोलन होगा.
बीज अनुदान के लिए आंदोलन करेंगे किसान
बीज अनुदान के लिए आंदोलन करेंगे किसान पंचदेवरी. बैंककर्मियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. छह माह से अधिक हो गये, लेकिन अभी तक किसानों के खाते में बीज अनुदान की राशि नही भेजी गयी है. इसके लिए बैंक का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके किसान अब आंदोलन के मूड में हैं. […]
