सुहाने मौसम से नववर्ष का आगाज

सुहाने मौसम से नववर्ष का आगाज गोपालगंज. नववर्ष का आगाज खिलखिलाती धूप के साथ होगा. सुबह-शाम की ठंड और दिन में धूप के चलते नववर्ष पर मौसम खासा सुहावना होगा. बारिश की दूर तक संभावना नहीं है. मौसम साफ होने के कारण कुहरा और ओस का गिरना तय है, जिसके कारण ठंड का प्रकोप होगा. […]

सुहाने मौसम से नववर्ष का आगाज गोपालगंज. नववर्ष का आगाज खिलखिलाती धूप के साथ होगा. सुबह-शाम की ठंड और दिन में धूप के चलते नववर्ष पर मौसम खासा सुहावना होगा. बारिश की दूर तक संभावना नहीं है. मौसम साफ होने के कारण कुहरा और ओस का गिरना तय है, जिसके कारण ठंड का प्रकोप होगा. यानी नववर्ष की मौज-मस्ती में बारिश अड़ंगा नहीं लगा पायेगी. रात को एक बार फिर ठंड का असर रहेगा. बावजूद इसके एक दिन पहले की अपेक्षा गुरुवार को यह बढ़ कर करीब 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया. न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई. न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज था. मौसम विज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में बारिश की संभावना नहीं है. यानी नये साल पर मौसम खासा सुहावना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >