ट्रक ने मारी कनटेनर में ठोकर, एक की मौत हादसा : एनएच 101 व 28 पर दो बड़ी घटनाओं से घंटों बाधित रहा आवागमन कुहरे की वजह से हुई घटना मृतक के पहचान में लगी पुलिस फोटो नं-4 व फोटो नं-5संवाददाता, महम्मदपुर गुरुवार की अहले सुबह कुहरे के कहर ने एक की जान ले ली. घने कुहरे के कारण खड़े कनटेनर में ट्रक द्वारा ठोकर लगने से एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. गुरुवार की सुबह 5:30 बजे महम्मदपुर-छपरा एनएच 101 स्थित ब्रजकिशोर हाल्ट के पास गिट्टी से लदा कनटेनर खड़ा था. तभी छपरा की ओर से आ रहे ट्रक ने जोड़दार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही एक गाड़ी के चालक की मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोड़दार थी कि ट्रक की स्टेयरिंग टूट कर चालक की गरदन पर लग गयी. इससे गरदन कट गयी. गाड़ियों की टक्कर से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. महम्मदपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा आवागमन सुचारु कराया. ट्रक से एक लाइसेंस मिला है, जो बसंतपुर के संजय राय का बताया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक खलासी चला रहा था. घटना के बाद वास्तविक ट्रकचालक फरार हो गया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा है कि शव की शिनाख्त के लिए पता लगाया जा रहा है. अनियंत्रित ट्रक घर में घुसाइधर, गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया, जिससे घर बुरी तरह से ध्वस्त हो गया. वहीं, एक बड़ा हादसा टल गया. घटना स्थानीय एनएच 28 स्थित कुशहर गांव की है. बताया गया है कि गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक सड़क छोड़ कुशहर के नरेश राम के घर में घुस गया. ट्रक के टक्कर से नरेश राम का घर बुरी तरह से क्षतग्रिस्त हो गया. घर के सभी सदस्य बाहर काम कर रहे थे, जिससे उनकी जान बच गयी. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और जम कर हंगामा किया. ग्रामीण मुआवजे के मांग कर रहे थे. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया.
ट्रक ने मारी कनटेनर में ठोकर, एक की मौत
ट्रक ने मारी कनटेनर में ठोकर, एक की मौत हादसा : एनएच 101 व 28 पर दो बड़ी घटनाओं से घंटों बाधित रहा आवागमन कुहरे की वजह से हुई घटना मृतक के पहचान में लगी पुलिस फोटो नं-4 व फोटो नं-5संवाददाता, महम्मदपुर गुरुवार की अहले सुबह कुहरे के कहर ने एक की जान ले ली. […]
