दो ट्रेनों का परिचालन 10 फरवरी तक रद्द

दो ट्रेनों का परिचालन 10 फरवरी तक रद्द गोपालगंज/थावे. कुहरे की वजह से शुक्रवार से थावे-सीवान रेल खंड पर चलनेवाली दो सवारी ट्रेनें 10 फरवरी तक नहीं चलेंगी. इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक थावे पीएन बैठा ने दी. उन्होंने कहा कि ट्रेन संख्या 55109 सीवान से थावे में 10:55 में आती है तथा ट्रेन 55110 बन […]

दो ट्रेनों का परिचालन 10 फरवरी तक रद्द गोपालगंज/थावे. कुहरे की वजह से शुक्रवार से थावे-सीवान रेल खंड पर चलनेवाली दो सवारी ट्रेनें 10 फरवरी तक नहीं चलेंगी. इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक थावे पीएन बैठा ने दी. उन्होंने कहा कि ट्रेन संख्या 55109 सीवान से थावे में 10:55 में आती है तथा ट्रेन 55110 बन कर थावे से सीवान के लिए 01:30 बजे प्रस्थान करती है. दोनों ट्रेनों के परिचालन के रद्द हो जाने से यात्रियों को सीवान से आने तथा थावे से सीवान जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >