नक्सली हमले के बाद भी सुरक्षा नहीं बढ़ी

बैकुंठपुर के दियारा इलाके मे गंडक नदी पर सत्तर घाट पर सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है. सेतु से इस पार गोपालगंज तो पूरब दिशा में मोतिहारी का इलाका पड़ता है. हैदराबाद की वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रही है. अभियंता समेत दो सौ कर्मी सेतु के निर्माण कार्य में लगे […]

बैकुंठपुर के दियारा इलाके मे गंडक नदी पर सत्तर घाट पर सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है. सेतु से इस पार गोपालगंज तो पूरब दिशा में मोतिहारी का इलाका पड़ता है. हैदराबाद की वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रही है. अभियंता समेत दो सौ कर्मी सेतु के निर्माण कार्य में लगे हैं.

वर्ष 2013 में लेवी के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी के दर्जनों वाहनों को नक्सलियों ने जला दिया था. इसके बाद प्रशासन ने सैप के 12 जवानों को बेस कैंप की सुरक्षा में तैनात किया, जबकि कार्य स्थल पर जवानों की तैनाती के लिए आश्वासन मिला था. अब स्थिति यह है कि कार्य स्थल पर बगैर सुरक्षा बल के काम चल रहा है. सेतु के निर्माण कार्य में लगे मजदूर और अभियंता खौफ में काम करने को विवश हैं.
गोपालगंज : दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या के बाद भी जिले में काम करा रही निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा मुहैया नहीं करायी गयी है. निर्माण एजेंसियां दहशत के साये में काम करा रही हैं. सरकार ने निर्माण एजेंसियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस महकमे को हाइ अलर्ट किया है. निर्माण एजेंसी में काम करनेवालों में खौफ देखा जा रहा है.
जिले में पांच बड़े प्रोजेक्ट पर बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं. काम करनेवाले अधिकारी से लेकर मजदूर तक में खौफ है. खास कर गंडक नदी में महासेतु निर्माण में लगी एजेंसी को नक्सली संगठन से खतरा है. पूर्व में लेवी के लिए यहां भी कैंप पर हमला और सुपरवाइजर तथा चालक की हत्या हो चुकी है. गोपालगंज-बेतिया को जोड़नेवाले जादोपुर में बन रहे सेतु पर वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लेवी को लेकर हमला हो चुका है.
सुपरवाइजर और चालक की हत्या संतोष झा का गिरोह ने किया था. इसके बाद से यहां 10 सैप के जवानों को तैनात किया गया. हालत यह है कि बेस कैंप पर सुरक्षा बल तैनात हैं. निर्माण स्थल पर किसी तरह की सुरक्षा नहीं है. गंडक पर बन सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने के कगार पर है. दोनों तरफ से बगैर जांच के लोगों का आना-जाना लगा है. बेस कैंप के बाहर विनोद कुमार तैनात हैं. कंपनी में कार्यरत एक्सेस ऑपरेटर नंदन मिश्रा सेतु पर कार्य करते मिला. कर्मी ने बताया कि शाम होते ही निर्माण कार्य को बंद कर दिया जाता है.
निजी गार्ड पर सुरक्षा की जिम्मेवारी
इस्ट एंड वेस्ट कोरिडोर एनएच 28 के निर्माण कार्य में लगी गुड़गांव की पुंज लॉयड कंपनी को बेस कैंप के लिए भी सुरक्षा प्रशासन से नहीं मिली. निजी सुरक्षा गार्ड के भरोसे बेस कैंप में कर्मी और अभियंता हैं. यह निर्माण कंपनी कुचायकोट से मिर्जापुर तक 48 किलोमीटर हाइवे का निर्माण करा रही है. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रत्नेश भूषण ने बताया कि बेस कैंप में सुरक्षा की आवश्यकता नहीं पड़ती है.
इसलिए निजी गार्ड रख कर काम चलाया जाता है. कार्य स्थल पर सुरक्षा जरूरी है. प्रशासन से मांग भी की गयी है. अभियंता और कर्मी असुरक्षित महसूस करते हैं. कंपनी में अभियंता समेत दो सौ से अधिक कर्मचारी काम करते हैं.
ये कंपनियां गोपालगंज में कर रहीं काम
कब-कब हुआ नक्सली हमला
À26 जून, 2012 को वशिष्ठा कंपनी के दो कर्मियों की जादोपुर में हत्या
À29 अप्रैल, 2013 को बंगरा घाट में पुल निर्माण कंपनी से मांगी गयी लेवी
À05 सितंबर, 2013 को बैकुंठपुर के मीरा टोला में दो लोगों की हत्या
À29 दिसंबर, 2013 को लेवी के लिए वशिष्ठा कंपनी के बेस कैंप पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >