लाइन बाजार में बाइक भिड़ंत में चार जख्मी

लाइन बाजार में बाइक भिड़ंत में चार जख्मी हथुआ. मीरगंज-लाइन बाजार मुख्य मार्ग पर अमरूद बगीचे के समीप दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर चार सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में उचकागांव थाने के बरगछिया गांव के दयानंद यादव, राजा कुमार, सुग्रीम यादव की स्थिति नाजुक देखते हुए […]

लाइन बाजार में बाइक भिड़ंत में चार जख्मी हथुआ. मीरगंज-लाइन बाजार मुख्य मार्ग पर अमरूद बगीचे के समीप दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर चार सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में उचकागांव थाने के बरगछिया गांव के दयानंद यादव, राजा कुमार, सुग्रीम यादव की स्थिति नाजुक देखते हुए डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया. वहीं, फुलवरिया बिजली उपकेंद्र के अॉपरेटर सह लखीसराय के बरियारपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. लाइन बाजार की ओर से बरगछिया गांव के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार हो कर आ रहे थे. वहीं, मीरगंज से ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर अभिषेक कुमार फुलवरिया जा रहे थे. इसी दौरान लाइन बाजार के समीप दोनों की बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >