हिंदू युवा वाहिनी ने की बैठक कटेया. हिंदू समाज में आपसी एकता मजबूत करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी जन जागरण अभियान चलायेगा. बुधवार को प्रखंड के मिश्र बधौरा गांव में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक कौशल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया. हिंदू जन जागरण की शुरुआत एक जनवरी को प्रखंड क्षेत्र में रैली निकाल कर की जायेगी. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज सरकार की तुष्टीकरण की नीति का शिकार बन रहा है. हिंदू समाज का भला तभी होगा जब इस समाज की आपसी एकता मजबूत होगी. बैठक में प्रिंस मदेशिया, दिलीप सिंह, चंदन पांडेय, मंटू गुप्ता, राजू यादव, अजय सिंह आदि मौजूद थे.
हिंदू युवा वाहिनी ने की बैठक
हिंदू युवा वाहिनी ने की बैठक कटेया. हिंदू समाज में आपसी एकता मजबूत करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी जन जागरण अभियान चलायेगा. बुधवार को प्रखंड के मिश्र बधौरा गांव में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक कौशल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया. हिंदू जन जागरण […]
