किसानों के बीच बांटी गयी मुआवजे की राशि

किसानों के बीच बांटी गयी मुआवजे की राशि सिधवलिया. सोमवार को प्रखंड कार्यालय में शिविर लगा कर किसानों के बीच जमीन मुआवजे की राशि का वितरण किया गया. बता दें कि स्टेट हाइवे 90 के निर्माण के क्रम में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा 40 किसानों को अब तक प्राप्त नहीं हुआ था. इसके लिए किसान […]

किसानों के बीच बांटी गयी मुआवजे की राशि सिधवलिया. सोमवार को प्रखंड कार्यालय में शिविर लगा कर किसानों के बीच जमीन मुआवजे की राशि का वितरण किया गया. बता दें कि स्टेट हाइवे 90 के निर्माण के क्रम में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा 40 किसानों को अब तक प्राप्त नहीं हुआ था. इसके लिए किसान विगत दो वर्षों से विभाग का दौड़ लगा रहे थे. सोमवार को भू-अर्जन पदाधिकारी विमल कुमार सिंह और अंचलाधिकारी अरविंद प्रताप शाही द्वारा उन 40 किसानों के बीच चेक द्वारा जमीन के मुआवजे की राशि का वितरण किया गया.हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे 50 हजारसिधवलिया. इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंदी पर है. अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए राहगीर से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिये. रेवितथ गांव के इशहाक खां सिधवलिया स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रहे थे तभी मंगोलपुर गांव के पास हथियार से लैस तीन अपराधियों ने बाइक से पीछा कर रुपये छीन लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >