छात्रों को दी गयी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

छात्रों को दी गयी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी पंचेदवरी. वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को जमुनाहां हाइस्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिला प्रभारी रवींद्र द्विवेदी ने छात्रों को बचत खाता, शिक्षा ऋण सहित कई योजनाओं के बारे में बताया. वहीं, डीडीएम नाबार्ड प्रियरंजन […]

छात्रों को दी गयी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी पंचेदवरी. वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को जमुनाहां हाइस्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिला प्रभारी रवींद्र द्विवेदी ने छात्रों को बचत खाता, शिक्षा ऋण सहित कई योजनाओं के बारे में बताया. वहीं, डीडीएम नाबार्ड प्रियरंजन ने छात्रों को कंप्यूटर, इंटरनेट बैंकिग, क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी दी. जिला प्रभारी ने बताया कि छात्रों को सीधे बैंकों से जोड़ कर सरकार की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य है. मौके पर बीसी पांडेय, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >