फरवरी-मार्च में कालाजार प्रभावित गांव में छिड़काव

फरवरी-मार्च में कालाजार प्रभावित गांव में छिड़काव गोपालगंज. कालाजार प्रभावित गांव और मुहल्लों में फरवरी और मार्च में दवा का छिड़काव किया जायेगा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दवा छिड़काव से पहले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रखंड स्तर पर दो दिवसीय ट्रेनिंग दी जायेगी. कर्मियों को […]

फरवरी-मार्च में कालाजार प्रभावित गांव में छिड़काव गोपालगंज. कालाजार प्रभावित गांव और मुहल्लों में फरवरी और मार्च में दवा का छिड़काव किया जायेगा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दवा छिड़काव से पहले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रखंड स्तर पर दो दिवसीय ट्रेनिंग दी जायेगी. कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए प्रखंडवार तारीख भी जारी की गयी है. अधिकारियों के मुताबिक बैकुंठपुर, भोरे, कटेया, पंचदेवरी व विजयीपुर प्रखंडों का छह व सात जनवरी को सदर अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जायेगा, जबकि आठ व नौ को बरौली, सिधवलिया, गोपालगंज व कुचायकोट और 11, 12 को मांझा व थावे प्रखंड के पीएचसी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >