बजरंग दल ने चलाया सदस्यता अभियान

बजरंग दल ने चलाया सदस्यता अभियान थावे. प्रखंड मुख्यालय पर बजरंग दल की तरफ से सदस्यता कैंप लगा कर सदस्य बनाया गया. संगठन को मजबूत करने में जुटा बजरंग दल बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं की पूरी टीम तैयार करने में लगी है. जिला संयोजक पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रखंड संयोजक अभिमन्यू गुप्ता की […]

बजरंग दल ने चलाया सदस्यता अभियान थावे. प्रखंड मुख्यालय पर बजरंग दल की तरफ से सदस्यता कैंप लगा कर सदस्य बनाया गया. संगठन को मजबूत करने में जुटा बजरंग दल बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं की पूरी टीम तैयार करने में लगी है. जिला संयोजक पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रखंड संयोजक अभिमन्यू गुप्ता की पहल पर एक सौ से अधिक युवाओं ने बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान पंकज सिंह ने कहा कि संगठित होकर ही हिंदू अपने स्वाभिमान की रक्षा कर सकते हैं. संगठन से युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान पंचायत स्तर तक चलाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर विपिन कुमार, मणिशंकर श्रीवास्तव, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >