थानेदार पर हमला करनेवाले गिरफ्तार

थानेदार पर हमला करनेवाले गिरफ्तार फुलवरिया. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला करनेवाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस ने दो और वारंटियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि तत्कालीन थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार पिछले वर्ष थाना क्षेत्र के कुंवर बथुआ गांव में […]

थानेदार पर हमला करनेवाले गिरफ्तार फुलवरिया. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला करनेवाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस ने दो और वारंटियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि तत्कालीन थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार पिछले वर्ष थाना क्षेत्र के कुंवर बथुआ गांव में मारपीट के एक मामले में छापेमारी करने गये थे, जहां पुलिस टीम पर अभियुक्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था. इस मामले में अर्जुन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सोमवार की रात फुलवरिया पुलिस ने कुंवर बथुआ गांव मे छापेमारी कर नसरुद्दीन सैफी एवं सरफुद्दीन सैफी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस ने कररिया गांव से परशुराम राम एवं हरिहरा गांव से बृझन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >