सऊदी अरब में हादसे में युवक की मौत

सऊदी अरब में हादसे में युवक की मौत कुचायकोट.थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में हादसे में मौत हो गयी.देर शाम मृतक का शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया. कुचायकोट गांव निवासी 30 वर्षीय मोहन मांझी तीन साल से सऊदी अरब में रह कर काम करते थे. […]

सऊदी अरब में हादसे में युवक की मौत कुचायकोट.थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में हादसे में मौत हो गयी.देर शाम मृतक का शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया. कुचायकोट गांव निवासी 30 वर्षीय मोहन मांझी तीन साल से सऊदी अरब में रह कर काम करते थे. बीते 26 दिसंबर को युवक की एक हादसे में मौत हो गयी थी. घर के कमाऊ पूत की मौत के बाद शव के लिए परिजन काफी परेशान थे. सोमवार को जैसे ही कुचायकोट में मृतक का शव आया, परिजनों में कोहराम मच गया. घर की महिलाओं के चीत्कार से ग्रामीण व्यथित हो गये. पड़ोस के लोगों में भी गम का महौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >