कुचायकोट में मनरेगा पीओ व बीइओ में विवाद कुचायकोट. कुचायकोट प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर मनरेगा के पीओ मनीष कुमार और शिक्षा पदाधिकारी के बीच तू- तू मैं – मैं के बाद झड़प की स्थिति पैदा हो गयी. दोपहर में बैठक के बाद दोनों अधिकारियों के बीच हुए विवाद देर शाम तक चला. बाद में उपविकास आयुक्त की पहल पर दोनों अधिकारियों के बीच मामला शांत कराया गया. दरअसल कुचायकोट में प्रधानाध्यापकों की बैठक चल रही थी. रास्ते पर शिक्षकों की वाहन खड़ा था. उसी रास्ते से होकर मनरेगा कार्यालय पर प्रोग्राम पदाधिकारी का वाहन जाना था. सड़क पर बाइक खड़ी होने के कारण उनकी गाड़ी नहीं जा सकी, जिसकी शिकायत बीइओ से करने के बाद पीओ अपने चैंबर में चले गये. उधर, बैठक कर बीइओ मामले की शिकायत को पीओ के पास सुलझाने पहुंचे, जहां दोनों अधिकारियों बीच तू – तू मैं- मैं के साथ विवाद बढ़ गया. इसके कारण विभाग में आये लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
कुचायकोट में मनरेगा पीओ व बीइओ में विवाद
कुचायकोट में मनरेगा पीओ व बीइओ में विवाद कुचायकोट. कुचायकोट प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर मनरेगा के पीओ मनीष कुमार और शिक्षा पदाधिकारी के बीच तू- तू मैं – मैं के बाद झड़प की स्थिति पैदा हो गयी. दोपहर में बैठक के बाद दोनों अधिकारियों के बीच हुए […]
