गरीबों के बीच कंबल व रजाई वितरित

गरीबों के बीच कंबल व रजाई वितरित कुचायकोट . कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबों की मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं. सोमवार को कुचायकोट प्रखंड के कोट नरहवां और छतरपट्टी में आदर्श ग्राम समिति की ओर से कंबल और रजाई का वितरण किया गया. समाजसेवियों की ओर से वितरण के […]

गरीबों के बीच कंबल व रजाई वितरित कुचायकोट . कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबों की मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं. सोमवार को कुचायकोट प्रखंड के कोट नरहवां और छतरपट्टी में आदर्श ग्राम समिति की ओर से कंबल और रजाई का वितरण किया गया. समाजसेवियों की ओर से वितरण के दौरान असहाय ग्रामीण कंबल पाकर खुश दिखे. आदर्श ग्राम समिति की ओर से 51 कंबल और दस रजाई का वितरण किया. इस मौके पर राजीव रंजन उर्फ गुड्डु राय, बृझन यादव, हरिलाल सिंह, नरहिंस राय, सुधी कुमार, राजेश पांडेय, अजय दूबे आदि लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >