पलक झपकते ही बाइक की चोरी

पलक झपकते ही बाइक की चोरी गोपालगंज. वाहन चोर गिरोह पुलिस को चुनौती देते हुए शहर से प्रतिदिन एक वाहन की चोरी लगातार कर रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर अपनी कोरम पूरा कर ले रही है. लेकिन, चोरी पर लगाम लगाना तो दूर की बात है. पुलिस चोरी गयी बाइक की पता भी नहीं […]

पलक झपकते ही बाइक की चोरी गोपालगंज. वाहन चोर गिरोह पुलिस को चुनौती देते हुए शहर से प्रतिदिन एक वाहन की चोरी लगातार कर रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर अपनी कोरम पूरा कर ले रही है. लेकिन, चोरी पर लगाम लगाना तो दूर की बात है. पुलिस चोरी गयी बाइक की पता भी नहीं लगा पाती. सोमवार को शहर के ब्लॉक मोड़ के निवासी तारेश मिश्रा अपनी बाइक लेकर जादोपुर रोड स्थित केनारा बैंक से पैसा निकालने गये थे. पलक झपकते ही वाहन चोर गिरोह ने उनकी बाइक उड़ा ली. बाइक मालिक ने नगर थाने पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >