यूपी पुलिस का हत्या मामले में मीरगंज में छापा तमकुही में छह नवंबर को हुई थी मोबाइल कारोबारी की हत्या छापेमारी के दौरान दर्जन भर मोबाइल जब्त, युवकों से पूछताछ लाश के पास पुलिस को मिली लेडिज चप्पल से हुए कई खुलासे संवाददाता, मीरगंज मीरगंज के मोबाइल कारोबारी अमर केसरी की यूपी के तमकुही में हुई हत्या के मामले में सोमवार को उत्तरप्रदेश की पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों मोबाइल जब्त किये हैं. यूपी के तरेया सुजान थाने की पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हत्या के बाद गुत्थी सुलझाने के लिए यूपी पुलिस तीसरी बार मीरगंज में छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल कारोबारी की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. हत्या के बाद मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल गायब हैं. वारदात में मीरगंज के युवकों के शामिल होने की आशंका यूपी पुलिस को है. हत्या की जांच कर रहे यूपी के पुलिस अधिकारी सुजीत कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी की गयी. छह नवंबर को मीरगंज के मोबाइल कारोबारी की लाश तमकुही में मिली थी. लाश के पास लेडिज चप्पल भी पुलिस ने बरामद की थी. हत्या के बाद यूपी में पंचायत चुनाव शुरू हो गया था. इसके कारण मामले की जांच धीमी पड़ गयी थी. अब पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. यूपी के पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि हत्या में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मौत का खुलासा भी कर लिया जायेगा.
यूपी पुलिस का हत्या मामले में मीरगंज में छापा
यूपी पुलिस का हत्या मामले में मीरगंज में छापा तमकुही में छह नवंबर को हुई थी मोबाइल कारोबारी की हत्या छापेमारी के दौरान दर्जन भर मोबाइल जब्त, युवकों से पूछताछ लाश के पास पुलिस को मिली लेडिज चप्पल से हुए कई खुलासे संवाददाता, मीरगंज मीरगंज के मोबाइल कारोबारी अमर केसरी की यूपी के तमकुही में […]
