फुस्स हुआ अपराध मुक्त बिहार बनाने का नीतीश कुमार का दावा : रालोसपापटना. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विधयक ललन पासवान व राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह ने दरभंगा में रंगदारी नहीं देने के मामले में दो इंजीनियरों की हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. रविवार को उन्होंने कहा है कि अपराध मुक्त बिहार बनाने के बजाये, बिहार को अपराधियों के चंगुल में भेजने वाले नीतीश कुमार को बिहार की जनता कभी मापफ नहीं करेगी. आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध् चरम सीमा पर है. अपराधियों का साम्राज्य कायम हो चुका है. पुलिस को सरकार पंगु बनकर महीने भी नहीं बीते, अपराधी सिर चढ़कर बोल रहे हैं. पुलिस चुप बैठी है. ऐसे मेें आगे क्या होगा, यह जानकर ही बिहार की जनता सिहर चुकी है. रालोसपा नेताओं ने मारे गये इंजीनियर के आश्रितों को पचास–पचास लाख रुपये मुआवजा एवं सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
फुस्स हुआ अपराध मुक्त बिहार बनाने का नीतीश कुमार का दावा : रालोसपा
फुस्स हुआ अपराध मुक्त बिहार बनाने का नीतीश कुमार का दावा : रालोसपापटना. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विधयक ललन पासवान व राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह ने दरभंगा में रंगदारी नहीं देने के मामले में दो इंजीनियरों की हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. रविवार को उन्होंने कहा है कि अपराध […]
