बहू लापता, अपहरण की आशंका

बहू लापता, अपहरण की आशंका फुलवरिया. हरिहरा गांव से अचानक बहू लापता हो गयी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. नहीं मिलने पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. थावे थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला गांव के कौशल पांडेय की पुत्री ज्योति देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व […]

बहू लापता, अपहरण की आशंका फुलवरिया. हरिहरा गांव से अचानक बहू लापता हो गयी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की. नहीं मिलने पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. थावे थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला गांव के कौशल पांडेय की पुत्री ज्योति देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व फुलवरिया थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के शशिकांत पांडेय के साथ हुई थी. शशिकांत पांडेय पिछले दो वर्षों से विदेश हैं. इधर, गत 14 दिसंबर को ज्योति को उसके मायके से बुला कर परिजन हरिहरा लेकर गये, जहां से वह 17 दिसंबर से वह लापता है. उसका मोबाइल फोन भी बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >