पीड़ित परिजनों से मिला जाप(लो) का प्रतिनिधिमंडल

पीड़ित परिजनों से मिला जाप(लो) का प्रतिनिधिमंडल पटना. जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्‍व में शनिवार को पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मसौढ़ी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव पहुंचा. वहां पार्टी के पटना पश्चिम जिलाध्‍यक्ष नरेंद्र कुमार यादव की मां की हत्‍या अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी. घटनास्‍थल से […]

पीड़ित परिजनों से मिला जाप(लो) का प्रतिनिधिमंडल पटना. जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्‍व में शनिवार को पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मसौढ़ी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव पहुंचा. वहां पार्टी के पटना पश्चिम जिलाध्‍यक्ष नरेंद्र कुमार यादव की मां की हत्‍या अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी. घटनास्‍थल से लौटकर श्रीकुशवाहा ने इस घटना में नामजद अभियुक्‍तों की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में चौकसी बरतनी चाहिए. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हत्‍या के बाद गांव में तनाव व्‍याप्‍त है. प्रतिनिधि मंडल ने पीडि़त परिजनों से मुलाकात की और उन्‍हें सांत्‍वना भी दी. प्रतिनिधिमंडल में राष्‍ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव एजाज अहमद , प्रदेश उपाध्‍यक्ष बबन यादव, पटना जिलाध्‍यक्ष नवल कुमार यादव, जन अधिकार युवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्‍यक्ष शंकर पटेल और युगेश्‍वर राय शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >