दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या प्रशासन की विफलता : एजाज

दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या प्रशासन की ‌विफलता : एजाज पटना. दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या पर जनअधिकार पार्टी (लो) ने चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है. इसी का नतीजा है कि निरंकुश हो चुके अपराधी सरेआम हत्या को अंजाम देने में सफल […]

दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या प्रशासन की ‌विफलता : एजाज पटना. दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या पर जनअधिकार पार्टी (लो) ने चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है. इसी का नतीजा है कि निरंकुश हो चुके अपराधी सरेआम हत्या को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं. बिहार प्रदेश जन अधिकार पार्टी के प्रधान महासचिव एजाज अहमद ,उपाध्यक्ष युगेश्वर राय एवं बबन यादव ने कहा कि इस तरह के बढ़ते अपराध से यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार सारे पुलिसकर्मियों को राजस्व वसूली के अभियान में सड़कों पर छोड़ दिया है. पुलिस आमजनों को परेशान करने में व्यस्त है और अपराधी अपराध करने में मस्त है. स्थानीय स्तर पर प्रशासन के लोग राज्य सरकार को राजस्व वसूल कर देने के अभियान अभ्‍यस्‍त है. अपराध को रोकने की बातें व्‍यर्थ साबित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >