मशहूर अभिनेत्री साधना नहीं रहीं मुंबई. हम दोनों, लव इन शिमला व वक्त जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने वाली साधना का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 74 वर्ष की थीं. साधना ने सांताक्रूत इलाके में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उन्हें भारतीय फिल्म जगत में बालों का एक नया स्टाइल शुरू करने के लिए जाना जाता है. साधना ने एकांतप्रिय जीवन जीने का रास्ता चुना क्योंकि वह चाहती थीं कि वह जैसी हैं उनको उसी तरह याद किया जाये. साधना का पार्थिव शरीर मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां उनकी पूर्व सहयोगी और मित्र वहीदा रहमान सहित फिल्म जगत की कई शख्सियतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. फिल्म ‘लव इन शिमला’ के सेट पर निर्देशक राम कृष्ण नैयर और साधना के बीच प्रेम संबंध बने तथा बाद में दोनों ने शादी कर ली. नैयर का 1995 में निधन हो गया था.
मशहूर अभिनेत्री साधना नहीं रहीं
मशहूर अभिनेत्री साधना नहीं रहीं मुंबई. हम दोनों, लव इन शिमला व वक्त जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने वाली साधना का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 74 वर्ष की थीं. साधना ने सांताक्रूत इलाके में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उन्हें भारतीय फिल्म जगत में बालों का एक नया स्टाइल […]
