चुनाव में हार के लिए भाजपा अकेले नहीं, गंठबंधन के अन्य दल भी जिम्मेवार : अरुण कुमार रालोसपा की बिहार इकाई के सभी इकाइयां भंग, 10-12 दिनों में होगा नई कमेटी का पुनर्गठन संवाददाता, पटना बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए अकेले भारतीय जनता पार्टी ही जिम्मेवार नहीं है, बल्कि एनडीए गंठबंधन में शामिल सभी दल सामूहिक रुप से जिम्मेवार हैं. गंठबंधन ने वक्त की पहचान नहीं की और सही ढ़ंग से जनता के मन-मिजाज को नहीं समझा. विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली पराजय को ले कर उक्त बातें शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष-सह सांसद अरुण कुमार ने कहीं. वे पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने बताया कि दिल्ली में 22 दिसंबर को बिहार चुनाव को ले कर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें हार के एक-एक कारणों की गंंभीर पड़ताल की गयी. बैठक में पार्टी ने बिहार इकाई के सभी संगठनों के भंग करने का निर्णय लिया है. पार्टी की नई कमेटी का पुनर्गठन 10-12 दिनों में कर लिया जायेगा. नई कमेटी के गठन के बाद रालोसपा बिहार में नये सिरे से काम करेगी. बिहार में पार्टी को ताकतबर बनाने में कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति लगायेंगे. उन्होंने कही कि बिहार में बनी नई सरकार जनता की उम्मीदों पर कहीं से खरी नहीं उतर रही है. सूबे के किसानों के साथ कोई न्याय नहीं हो रहा. सरकार किसानों को धान खरीद मद में पैसों का कोई भुगतान नहीं कर रही. सूबे में विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है. अपराध का ग्राफ तेजी से बढ रहा है और थानों में एफआईआर तक दर्ज नहीं किये जा रहे हैं. एेसे में बिहार में कोई निवेशक भला कैसे आयोगा? नीतीश कुमार के सात निश्चयों को छोड़ शेष सभी निश्चय ठंडे बस्ते में डाल दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि धान खरीद में बरती जा रही लापरवाही व किसानों की समस्याओं को ले कर रालोसपा आंदोलन करेगी. संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष केके सिंह, भोला शर्मा और मनोज लाल दास मनु सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.
चुनाव में हार के लिए भाजपा अकेले नहीं, गंठबंधन के अन्य दल भी जम्मिेवार : अरुण कुमार
चुनाव में हार के लिए भाजपा अकेले नहीं, गंठबंधन के अन्य दल भी जिम्मेवार : अरुण कुमार रालोसपा की बिहार इकाई के सभी इकाइयां भंग, 10-12 दिनों में होगा नई कमेटी का पुनर्गठन संवाददाता, पटना बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए अकेले भारतीय जनता पार्टी ही जिम्मेवार नहीं है, बल्कि एनडीए गंठबंधन में […]
