बिजली पोल तोड़, संवेदक को दिया धमकी

बिजली पोल तोड़, संवेदक को दिया धमकी सरकारी कार्य में बाधा डालने का डीएम को दिया आवेदनबरौली. विद्युतीकरण योजना के दौरान कराये गये कार्य में बिजली का पोल तोड़ कर बाधा पहुंचाने तथा संवेदक को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. संवेदक नें डीएम, एसपी और थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार […]

बिजली पोल तोड़, संवेदक को दिया धमकी सरकारी कार्य में बाधा डालने का डीएम को दिया आवेदनबरौली. विद्युतीकरण योजना के दौरान कराये गये कार्य में बिजली का पोल तोड़ कर बाधा पहुंचाने तथा संवेदक को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. संवेदक नें डीएम, एसपी और थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बताया गया है कि स्थानीय थाने के पचरूखिया गांव में वीरेंद्र कुमार शाही द्वारा विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी दौरान गांव के मोबिन मियां, महंत महतो आदि द्वारा गाड़ा गया पोल तोड़ दिया गया और कार्य को रोक दिया गया. संवेदक ने दिये गये आवेदन में कहा है कि उक्त दोनों व्यक्ति द्वारा धमकी दी जा रही है कि पोल गाड़ने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा उचित कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >