सामंतवादी विचारों का हमेशा किया था चरण सिंह ने विरोध : युगेश कुशवाहा

सामंतवादी विचारों का हमेशा किया था चरण सिंह ने विरोध : युगेश कुशवाहा रालोसपा कार्यालय में मनी चरण सिंह की जयंती पटना. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह ने हमेशा सामंतवादी विचारों का विरोध किया था. वे पूंजीवाद और परिवारवाद के भी खिलाफ थे. उक्त बातें बुधवार को रालोसपा नेता युगेश कुशवाहा ने कही. वे पार्टी […]

सामंतवादी विचारों का हमेशा किया था चरण सिंह ने विरोध : युगेश कुशवाहा रालोसपा कार्यालय में मनी चरण सिंह की जयंती पटना. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह ने हमेशा सामंतवादी विचारों का विरोध किया था. वे पूंजीवाद और परिवारवाद के भी खिलाफ थे. उक्त बातें बुधवार को रालोसपा नेता युगेश कुशवाहा ने कही. वे पार्टी मुख्यालय में चरण सिंह के जयंती समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि चरण सिंह ने हमेशा किसान हितों के लिए संघर्ष किया. किसानों के विकास के लिए उन्होंने जो काम किये, उसे भुलाया नहीं जा सकता. जयंती समारोह में रालोसपा नेता नीलमणि पटेल, संजय मेहता, अभय वर्मा, केतन कुमार, राम जतन कुशवाहा, विनोद पप्पू, राम जतन कुशवाहा, मनीष पासवान, मनोज लाल दास मनु, नरेश मेहता और अनिल यादव आदि ने भी चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक-सामाजिक जीवन के आज के नेताओं को सीख लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >