भारतीय हिंदू दंपती ने शुरू की मलयेशिया की पहली इस्लामिक एयरलाइन

भारतीय हिंदू दंपती ने शुरू की मलयेशिया की पहली इस्लामिक एयरलाइन कुआलालंपुर : एक भारतीय हिंदू दंपती ने मलयेशिया की पहली इस्लामिक एयरलाइन शुरू की है, जिसमें शरीयत के अनुरूप सेवाओं की पेशकश की जायेगी. इसमें उड़ान से पहले नमाज अदा करना, उड़ान के दौरान शराब या पोर्क से बने व्यंजन का परोसा नहीं जाना […]

भारतीय हिंदू दंपती ने शुरू की मलयेशिया की पहली इस्लामिक एयरलाइन कुआलालंपुर : एक भारतीय हिंदू दंपती ने मलयेशिया की पहली इस्लामिक एयरलाइन शुरू की है, जिसमें शरीयत के अनुरूप सेवाओं की पेशकश की जायेगी. इसमें उड़ान से पहले नमाज अदा करना, उड़ान के दौरान शराब या पोर्क से बने व्यंजन का परोसा नहीं जाना और महिला परिचारिकाओं के लिए पोशाक के सख्त नियम शामिल हैं. रायनी एयर के संस्थापक रवि अलगेंद्रन और उनकी पत्नी कार्तियानी गोविंदन ने आश्वासन दिया है कि सभी धर्मों के यात्रियों का उड़ान में स्वागत किया जायेगा. हालांकि उनकी नजर मुसलिम बाजारों पर है. रवि ने मलय मेल को बताया, यह अलगाव का मामला नहीं है. हमारा एक लक्षित बाजार है और एक सहज एवं अल्कोहल मुक्त वातावरण में यात्रा करने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति हमारे यहां घर जैसा महसूस करेगा. उन्होंने कहा कि शरीयत के अनुरूप उद्योग में वृद्धि की भारी संभावना है. नागर विमानन विभाग के वरिष्ठ सहायक निदेशक जाफर जम्हारी ने कहा, ‘‘ चालक दल में मुसलिम सदस्यों को अपना सिर ढक कर रखना होगा और गैर मुसलिम सदस्यों को शरीयत के मुताबिक वस्त्र पहनने होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >