आइएसआइएस समर्थक तत्व क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्ट कर रहे संदेश नयी दिल्ली : सरकार ने बुधवार को कहा कि खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस का समर्थन करनेवाले कुछ तत्वों ने हिंदी और तमिल सहित क्षेत्रीय भाषाओं में संदेश पोस्ट किये हैं.केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हरिभाई पारथीभाई चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया, ‘‘खुफिया सूचनाओं के अनुसार आइएसआइएस समर्थक तत्वों ने सोशल मीडिया पर हिंदी, उर्दू, तमिल, गुजराती और अंगरेजी में संदेश पोस्ट किये हैं.” उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे संभावित भरती होनेवाले लोगों की पहचान करें और उन पर नजर रखें. मंत्री ने कहा, ‘‘साइबर स्पेस पर भी नजर रखी जा रही है.” चौधरी ने कहा कि आइएसआइएस उन 39 संगठनों में से एक है, जिन्हें गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत गैर कानूनी घोषित किया गया है.
आइएसआइएस समर्थक तत्व क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्ट कर रहे संदेश
आइएसआइएस समर्थक तत्व क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्ट कर रहे संदेश नयी दिल्ली : सरकार ने बुधवार को कहा कि खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस का समर्थन करनेवाले कुछ तत्वों ने हिंदी और तमिल सहित क्षेत्रीय भाषाओं में संदेश पोस्ट किये हैं.केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हरिभाई पारथीभाई चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया, […]
