आज होगी भाषण प्रतियोगिता

आज होगी भाषण प्रतियोगिता गोपालगंज. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में 24 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. विषय होगा देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण. इस भाषण प्रतियोगिता में ऐसे युवक एवं युवती भाग लेंगे जिनकी आयु 15 -29 वर्ष के बीच होगी. जिलास्तरीय प्रतियोगिता […]

आज होगी भाषण प्रतियोगिता गोपालगंज. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में 24 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. विषय होगा देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण. इस भाषण प्रतियोगिता में ऐसे युवक एवं युवती भाग लेंगे जिनकी आयु 15 -29 वर्ष के बीच होगी. जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर से चयनित तीनों प्रतिभागी भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11:00 बजे से 1 बजे तक होगी. उसी दिन निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय सुनाया जायेगा. इस अवसर पर प्रो गोरखनाथ यादव, नेहरू युवा केंद्र, गोपालगंज के प्रभारी तथा दुरस्त शिक्षा केंद्र के राहुल पटेल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >