देवरिया की टीम पराजित

देवरिया की टीम पराजित आठवां सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटनफोटो – 23संवाददाता, गोपालगंज आठवां सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दुबई इलेवन तथा यूपी इलेवन देवरिया के बीच खेला गया. टॉस जीत कर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बना […]

देवरिया की टीम पराजित आठवां सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटनफोटो – 23संवाददाता, गोपालगंज आठवां सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दुबई इलेवन तथा यूपी इलेवन देवरिया के बीच खेला गया. टॉस जीत कर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बना कर दुबई इलेवन को 178 रनों का लक्ष्य दिया. देवरिया के ओर से खेलते राहुल सिंह ने 25 गेंदों में 37 रन बनाये. ओपनर बल्लेबाज अनूज कुंज ने 29 गेंदों में दो छक्कों तथा दो चौकों की मदद से 25 रन बनाये. दुबई इलेवन के ओर से गेंदबाजी करते हुए बॉबी यादव ने पांच ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट तथा दीपक शर्मा, कुंज शर्मा, प्रवीण यादव ने एक – एक विकेट लिया. जवाब में खेलने उतरी दुबई इलेवन की टीम ने 17 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा करते हुए 178 रन पूरे कर लिये. शिवम शर्मा तथा कुंज शर्मा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 136 रनों की साझेदारी करके टीम को विजयी बनाया. शिवम शर्मा ने पांच छक्के, सात चौकों की मदद से 42 गेंदों में 66 रन तथा कुंज शर्मा ने चार छक्के तथा दस चौकों की मदद से 35 गेंदों में 72 रन बनाये. तीन विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल करते हुए सात विकेट से देवरिया की टीम को पराजित कर दिया. मैन ऑॅफ द मैच कुंज शर्मा को दिया गया. निर्णायक की भूमिका में राजीव मिश्र बक्सर तथा अमित सिंह थे. डीएम ने किया उद्घाटनइसके पूर्व जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने मिंज स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलों के आयोजन से समाज में भाईचारा कायम होता है. उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य में सफलता टीम भावना से मिलती है. इस अवसर पर डीएवी थावे के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर एडीएम हेमंत कुमार देव, एसडीओ मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, रवि प्रकाण मणि त्रिपाठी, राजीव सिंह, सुभाष सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अजीत सिंह, मुन्ना कुमार, बंटी, दीपक, गोलू, टीपू, राजा, संदीप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >