विधायकों के आरोप पर कांग्रेस के छह जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस

विधायकों के आरोप पर कांग्रेस के छह जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिसहाइकमान की अनुमति मिलने पर गिर सकती है गाजसंवाददाता,पटनाबिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने के कारण कांग्रेस के छह जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है. पार्टी उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाने के साथ निष्कासित भी कर सकती है. विधानसभा चुनाव में जीत […]

विधायकों के आरोप पर कांग्रेस के छह जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिसहाइकमान की अनुमति मिलने पर गिर सकती है गाजसंवाददाता,पटनाबिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने के कारण कांग्रेस के छह जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है. पार्टी उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाने के साथ निष्कासित भी कर सकती है. विधानसभा चुनाव में जीत कर आये विधायकों ने चुनाव में जिलाध्यक्ष द्वारा पूरी तरह से सहयोग नहीं किये जाने का आरोप लगाया था. पार्टी सूत्राें ने बताया कि चुनाव में इन जिले के जिलाध्यक्षों द्वारा सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाये जाने व पार्टी खिलाफ काम करने के आरोप में अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सभी जिलाध्यक्षों को सात दिनों में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है. विधानसभा चुनाव के दौरान सहयोग नहीं करनेवाले में सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, बक्सर, नवादा व लखीसराय के जिलाध्यक्षों पर आरोप लगा है. पार्टी की हुई समीक्षात्मक बैठक में विधायकों ने यह मामला उठाया था. इनमें चार जिले सीतामढ़ी, औरंगाबाद, बक्सर व नवादा में कांग्रेस प्रत्याशी को सफलता मिली है. पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष पर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा चुनाव में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया था. लखीसराय में महागंठबंधन के प्रत्याशी ने वहां के जिलाध्यक्ष द्वारा सहयोग नहीं किये जाने की बात कही थी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्षों को जारी कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने से उन पर गाज गिर सकती है. जिलाध्यक्षों पर लगाये गये आरोप से पार्टी हाइकमान को भी अवगत कराया गया है. हाइकमान की अनुमति पर अनुशासन समिति जिलाध्यक्षों पर कार्रवाई का निर्णय लेगी. कार्रवाई में जिलाध्यक्ष पद से हटाने के साथ पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >