नये वर्ष में पुरुष वार्ड पार्षदों को लैपटॉप का तोहफा

नये वर्ष में पुरुष वार्ड पार्षदों को लैपटॉप का तोहफा मीरगंज. मीरगंज नगर के पुरुष वार्ड पार्षदों को नववर्ष तक लैपटॉप उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके लिए विभाग ने मीरगंज नगर को राशि मुहैया करा दी है. नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार ने बताया कि नगर की आठ महिला वार्ड पार्षदों को पहले ही लैपटॉप की […]

नये वर्ष में पुरुष वार्ड पार्षदों को लैपटॉप का तोहफा मीरगंज. मीरगंज नगर के पुरुष वार्ड पार्षदों को नववर्ष तक लैपटॉप उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके लिए विभाग ने मीरगंज नगर को राशि मुहैया करा दी है. नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार ने बताया कि नगर की आठ महिला वार्ड पार्षदों को पहले ही लैपटॉप की सौगात दी जा चुकी है. वार्ड पार्षद मिथिलेश तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष धनंजय यादव, नगर उपाध्यक्ष आनंद यादव, पवन कुमार आदि का कहना था कि लैपटॉप की सुविधा मिलने के बाद उनको नगर विकास संबंधी कार्यों का लेखा-जोखा बेहतर ढंग से हो पायेगा. इसके पूर्व मीरगंज नगर अध्यक्ष तथा तत्कालीन सिटी मैनेजर को विभाग के द्वारा टैबलेट प्रदान किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >