विजयी कप छीनने पर बीडीओ के पास पहुंचे बच्चे

विजयी कप छीनने पर बीडीओ के पास पहुंचे बच्चे खेल कूद प्रतियोगिता में मिला था कप फोटो न. 21 कटेया. कटेया प्रखंड के जीए उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में एक स्कूल के छात्रों का विजयी कप दूसरे विद्यालय के बच्चों ने जबरन छीन लिया. इसकी शिकायत करने पर शिक्षकों ने जब […]

विजयी कप छीनने पर बीडीओ के पास पहुंचे बच्चे खेल कूद प्रतियोगिता में मिला था कप फोटो न. 21 कटेया. कटेया प्रखंड के जीए उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में एक स्कूल के छात्रों का विजयी कप दूसरे विद्यालय के बच्चों ने जबरन छीन लिया. इसकी शिकायत करने पर शिक्षकों ने जब शील्ड वापस नहीं दिलाया, तो नाराज बच्चे बीडीओ के पास पहुंच गये. बुधवार को खुरहरिया सीआरसी के अंतर्गत स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया थाा. धनौती मिडिल स्कूल के छात्र संदीप कुमार को दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने का सम्मान मिला. इस मौके पर शिक्षकों की ओर से कप दिया गया. इसी बीच दूसरे विद्यालय के एक छात्र ने जबरन कप छीन लिया. इससे नाराज होकर बच्चे हंगामा करने लगे. कटेया के बीडीओ के पास शिकायत करने के लिए पहुंच गये. हालांकि वहां बीडीओ मौजूद नहीं थे. अंत में मायूस होकर छात्र घर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >