चाकूबाजी का आरोपित नहीं हो सका गिरफ्तार

चाकूबाजी का आरोपित नहीं हो सका गिरफ्तार मीरगंज. मीरगंज नगर के प्रज्ञा नगर छठ घाट पर सरेआम युवक पंकज कुमार को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल करनेवाला एक आरोपित पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है, जबकि घटना के छह माह बीत चुके हैं. नगर के इस चर्चित चाकूबाजी कांड में पुलिस […]

चाकूबाजी का आरोपित नहीं हो सका गिरफ्तार मीरगंज. मीरगंज नगर के प्रज्ञा नगर छठ घाट पर सरेआम युवक पंकज कुमार को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल करनेवाला एक आरोपित पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है, जबकि घटना के छह माह बीत चुके हैं. नगर के इस चर्चित चाकूबाजी कांड में पुलिस ने घायल के बयान पर उसके दोस्त लालबाबू प्रसाद, नवाब मियां तथा पिपरा के दीनानाथ शर्मा को आरोपित किया था. घटना के बाद पुलिस ने लालबाबू को गिरफ्तार कर लिया, जबि नवाब मियां तथा दीनानाथ शर्मा अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि इनकी तलाश में पुलिस कई बार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >