केंद्रीय वद्यिालय की मार्च से पहले होगी बाउंड्री

केंद्रीय विद्यालय की मार्च से पहले होगी बाउंड्री डीएम ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण फर्श की मरम्मती अधूरा काम जल्द होगा पूरा फोटो न. 20 गोपालगंज. केंद्रीय विद्यालय का बुधवार को डीएम राहुल कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद विद्यालय परिसर में प्रबंध समिति की बैठक की गयी. बैठक में केंद्रीय विद्यालय के […]

केंद्रीय विद्यालय की मार्च से पहले होगी बाउंड्री डीएम ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण फर्श की मरम्मती अधूरा काम जल्द होगा पूरा फोटो न. 20 गोपालगंज. केंद्रीय विद्यालय का बुधवार को डीएम राहुल कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद विद्यालय परिसर में प्रबंध समिति की बैठक की गयी. बैठक में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ वीएस मिश्रा ने विद्यालय की बाउंड्री नहीं होने पर छात्र – छात्राओं की परेशानी होने की बात कही. इस पर डीएम ने समस्या को दूर कर बाउंड्री बनाने के लिए स्थानीय विधायक सुबास सिंह से बातचीत करने को कहा. डीएम ने कहा कि मार्च तक हर हाल में केंद्रीय विद्यालय की बाउंड्री का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. वहीं, केंद्रीय विद्यालय के प्रस्तावित अरना में नये भवन के निर्माण को लेकर राजस्व विभाग के निदेशक से बात की गयी. डीएम ने कहा कि अरना में भूमि उपलब्ध होने के बाद विद्यालय को स्थानांतरित कर दिया जायेगा. इस मौके पर वरीय शिक्षक सुधाकर मिश्र, रामाशंकर सिंह, धनंजय कुमार, शैलेश कुमार, विशाल कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >