मेले में बिके 50 लाख के यंत्र

मेले में बिके 50 लाख के यंत्र कार्यक्रम : जिला कृषि परिसर में दो दिवसीय कृषि मेले का हुआ शुभारंभछह हजार से अधिक किसानों ने लिया भागफोटो – 7़ 8 9आधुनिकता की दौड़ और बेरोजगारी की मार में किसानों ने खेती को व्यवसाय बनाने की ठान ली है. किसान यंत्रों से सुसज्जित होकर वैज्ञानिक तरीके […]

मेले में बिके 50 लाख के यंत्र कार्यक्रम : जिला कृषि परिसर में दो दिवसीय कृषि मेले का हुआ शुभारंभछह हजार से अधिक किसानों ने लिया भागफोटो – 7़ 8 9आधुनिकता की दौड़ और बेरोजगारी की मार में किसानों ने खेती को व्यवसाय बनाने की ठान ली है. किसान यंत्रों से सुसज्जित होकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए बेताब हैं. कृषि के प्रति किसानों का आकर्षण मेले में यंत्र खरीदारी के लिए उनकी उमड़ी भीड़ साबित कर रहा है. किसान अधिक -से -अधिक कृषि यंत्र खरीदने को बेताब हैं. संवाददाता, गेापालगंजबुधवार को जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले का शुभारंभ किया गया. दो दिनों तक चलनेवाले इस मेले में दिन 50 लाख से अधिक के यंत्रों की बिक्री हुई. रबी मौसम के पहले कृषि मेले में असफलता को देख चुका कृषि विभाग इस मेले के लिए जागरूक रहा. नतीजतन, मेले में छह हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया. मेले में यंत्र और अन्य उपादान सहित 45 दुकानों के स्टॉल लगे हैं. सभी दुकानों पर यंत्र खरीदने एवं देखने के लिए किसानों की भीड़ जुट रही है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि सलाहकार किसानों को कृषि नीति एवं इसके अंतर्गत मिलनेवाले लाभ की जानकारी दे रहे हैं. बता दें कि इस मेले के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 के 65 सौ किसानों को कृषि विभाग यंत्र खरीदारी के लिए परमिट दिया गया है. इन किसानों के अलावा पिछले वित्तीय वर्ष के किसान भी मेो में पहुंचे, जो यंत्र खरीदारी से वंचित रह गये थे. कृषि यंत्र के अलावा मेले में फूल-फल के पौधे तथा बीज एवं उर्वरक की भी बिक्री हुई. किसान अधिकारी से समझते रहे योजना की नीतिकृषि मेले में इस बार किसान तथा विभाग के कर्मी जागरूक रहे. मेले में पहुंचे किसान जिला कृषि पदाधिकारी से अनुदान एवं लाभ की योजनाओं को समझते रहे. दोपहर तक डॉ वेदनारायण सिंह किसानों की समस्याओं एवं उनके अनसुलझे सवालों का जवाब देते रहे. पंपसेट और फोल्डिंग पाइप की रही विशेष बिक्रीसिंचाई का मौसम होेने के कारण किसानों की पहली पसंद मेले में पंपसेट और फोल्डिंग पाइप रही. वैसे मेले में आधा दर्जन पंपसेट की दुकानें लगायी गयी हैं. सभी दुकानों पर खरीदारी के लिए किसानों की भीड़ रही है. पंपसेट के अलावा ट्रैक्टर, रिपर बाइंडर, डिस्क हैरो, प्लानर तथा कुदाल और हंसिया की भी बिक्री हुई. क्या कहता है कृषि विभागइस बार मेले में किसानों की भीड़ ज्यादा है. सभी किसान यंत्र खरीदने के प्रति जागरूक हैं. किसानों की भीड़ और मांग को देखते हुए ऐसा लगता है कि लक्ष्य से ज्यादा इस बार मेले में बिक्री होगी. किसी भी परेशानी के लिए किसान अपनी शिकायत करते हैं, तो तत्काल उसका निष्पादन किया जायेगा.डॉ वेदनारायण सिंह, डीएओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >