महिला को पीट-पीट कर घर से निकाला

महिला को पीट-पीट कर घर से निकाला गोपालगंज. परिवारिक विवाद के बाद विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. पीड़िता ने महिला थाना पहुंच कर आप बीती बतायी तथा ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई में जुटी हैं. […]

महिला को पीट-पीट कर घर से निकाला गोपालगंज. परिवारिक विवाद के बाद विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. पीड़िता ने महिला थाना पहुंच कर आप बीती बतायी तथा ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई में जुटी हैं. नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की संगीता देवी का कहना है कि तीन बच्चे तथा पति के साथ घर में रहती थी. इधर कुछ दिनों से ससुर, सास, देवर, ननद तथा अन्य ने जीना हराम कर दिया है. बात बात पर कई तरह की प्रताड़ना देते हैं. मंगलवार की शाम वह बच्चों के साथ घर में थी. सभी आरोपितों ने हमला कर दिया. बच्चों के साथ मारपीट की गयी. पिटाई करने के बाद बाहर कर घर में ताला लगा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >