छात्राओं ने बीडीओ से लगायी गुहार

छात्राओं ने बीडीओ से लगायी गुहार कुचायकोट. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनहूला की छात्राओं ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ दृष्टि पाठक से गुहार लगायी है. आवेदन में छात्राओं ने कहा है कि मैट्रिक द्वितीय श्रेणी से वर्ष 2014 में उत्तीर्ण होने के बाद प्रोत्साहन राशि का चेक प्रधानाध्यापक के द्वारा रोक […]

छात्राओं ने बीडीओ से लगायी गुहार कुचायकोट. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनहूला की छात्राओं ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ दृष्टि पाठक से गुहार लगायी है. आवेदन में छात्राओं ने कहा है कि मैट्रिक द्वितीय श्रेणी से वर्ष 2014 में उत्तीर्ण होने के बाद प्रोत्साहन राशि का चेक प्रधानाध्यापक के द्वारा रोक लिया गया. एक माह तक रखने के बाद उसे बीडीओ के यहां जमा करने की बात कही गयी. छात्राओं का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने सोमवार को बीडीओ के पास चेक जमा करने की बात कही है. इस संबंध में बीडीओ का कहना है कि मामले की जांच करा कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >