विधायकों के नये आवास नर्मिाण पर अगले सप्ताह होगा फैसला

विधायकों के नये आवास निर्माण पर अगले सप्ताह होगा फैसलासंवाददाता,पटनाराजधानी में विधायकों के नये डुप्लेक्स आवास निर्माण पर विभाग में अगले सप्ताह फैसला होगा. विधायकों के लिए बन रहे आवास के निर्माण में विलंब होने से उसका कॉस्ट बढ़ रहा है. पिछले एक साल से निर्माण काम शुरू नहीं हुआ, लेकिन डेढ़ अरब का कॉस्ट […]

विधायकों के नये आवास निर्माण पर अगले सप्ताह होगा फैसलासंवाददाता,पटनाराजधानी में विधायकों के नये डुप्लेक्स आवास निर्माण पर विभाग में अगले सप्ताह फैसला होगा. विधायकों के लिए बन रहे आवास के निर्माण में विलंब होने से उसका कॉस्ट बढ़ रहा है. पिछले एक साल से निर्माण काम शुरू नहीं हुआ, लेकिन डेढ़ अरब का कॉस्ट बढ़ गया है. साढ़े तीन अरब से कॉस्ट बढ़ कर साढ़े चार अरब हो गया है. विधायकों के आवास निर्माण में विलंब का कारण कुछ विधायकों द्वारा न्यायालय में जाने के कारण बाधित है. विभागीय सूत्र के अनुसार इन सारे मुद्दे को लेकर अगले सप्ताह विचार-विमर्श होना है. सूत्र ने बताया कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आवास निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ राय मश्विरा करेंगे. इसके बाद आधिकारिक तौर पर कोई निर्णय लिया जायेगा. विधायकों के लिए पहले से बने आवास को तोड़े जाने के बाद नये विधायकों को आवास मुहैया कराने में परेशानी हो रही है. विधायकों को आवास आवंटन का काम विधान सभा सचिवालय से होता है. जिन विधायकों को आवास नहीं मिला है उन्हें प्रत्येक माह 28 हजार पांच सौ रुपये किराया के रूप में सरकार भुगतान कर रही है. सूत्र ने बताया कि विधायकों द्वारा आवास खाली किये जाने में देरी होने से एक साथ पुराने आवास को तोड़ने का काम नहीं हुआ. इस दौरान कुछ विधायकों के न्यायालय में चले जाने से मामला उलझ गया. जानकारों के अनुसार विधायक आवास निर्माण के लिए जो जमीन खाली है ऐसे जगहों पर निर्माण का कार्य हो सकता है. जिस जमीन पर मामला उलझा है उस पर बाद में निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >