छात्रा से छेड़खानी करनेवाला मनचला गिरफ्तार हथुआ. छात्रा से छेड़खानी करना एक मनचले छात्र को भारी पड़ गया. छात्रा की शिकायत पर मीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि फुलवरिया थाने के माड़ीपुर गांव की छात्रा मीरगंज स्थित अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करती है. वह मीरगंज स्थित एक कोचिंग पढ़ने जाया करती है. उसी कोचिंग में एक छात्र भी पढ़ता है, जो छात्रा के ऊपर गलत निगाह रखता था. शनिवार को उक छात्र ने छात्रा को रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. शोर मचाने पर राहगीरों ने मनचले को पकड़ कर जम कर धुनाई कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनचले को पकड़ कर जेल भेज दिया.
छात्रा से छेड़खानी करनेवाला मनचला गिरफ्तार
छात्रा से छेड़खानी करनेवाला मनचला गिरफ्तार हथुआ. छात्रा से छेड़खानी करना एक मनचले छात्र को भारी पड़ गया. छात्रा की शिकायत पर मीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि फुलवरिया थाने के माड़ीपुर गांव की छात्रा मीरगंज स्थित अपने मामा के घर रह कर […]
