जनसमस्याओं का निराकरण समाजसेवियों का कर्तव्य

जनसमस्याओं का निराकरण समाजसेवियों का कर्तव्य भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकफोटो- 11बैकुंठपुर. जनसमस्याओं का निराकरण समाजसेवियों का कर्तव्य है. यह बात भाजपा कार्यालय पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के हाथों में शक्ति रहती है. जनता अपना नेता चुन चुकी है. समाजसेवियों […]

जनसमस्याओं का निराकरण समाजसेवियों का कर्तव्य भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकफोटो- 11बैकुंठपुर. जनसमस्याओं का निराकरण समाजसेवियों का कर्तव्य है. यह बात भाजपा कार्यालय पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के हाथों में शक्ति रहती है. जनता अपना नेता चुन चुकी है. समाजसेवियों का कर्तव्य है कि आमजन की समस्याओं का सही निराकरण करें, तभी अपने नेता द्वारा कर्तव्यों का सही निर्वहण हो सकेगा. बैठक में मंडल के तमाम मंचों के पदाधिकारी शामिल हुए. सभी पंचायतों की समस्याओं की जानकारी इकठ्ठी की गयी. निराकरण के लिए व विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी बना कर तय किया गया कि विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जायेगा. मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, कन्हैया सिह, शुभनारायण सिंह, गणेश राय, धनु पांडेय, अल्हारुदल सहनी, उमेश सिंह, शशिरंजन सिंह, सुनील सिंह व मदन राम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >