थावे : गोरखपुर-सीवान रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 55072 साढ़े तीन घंटे विलंब से चली. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उक्त ट्रेन का थावे में आगमन सुबह 9:30 बजे है, जबकि वह एक बजे आयी.
इस ट्रेन के विलंब हो जाने के कारण ट्रेन संख्या 55073 सीवान-गोरखपुर, ट्रेन संख्या 55074 कप्तानगंज -थावे तथा ट्रेन संख्या 55071 थावे-गोरखपुर भी प्रभावित हुई तथा यह ट्रेनें भी विलंब से चलीं.
