चार्टर्ड अकाउंटेंट पर हमला

गोपालगंज : शहर के बंजारी रोड में एक बार फिर आतंक का माहौल कायम हो गया है. चार्टर्ड अकाउंटेंट के आॅफिस में घुस कर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया. रॉड और डंडे से बेरहमी से पिटाई की गयी. बचाने गये लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गयी. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह […]

गोपालगंज : शहर के बंजारी रोड में एक बार फिर आतंक का माहौल कायम हो गया है. चार्टर्ड अकाउंटेंट के आॅफिस में घुस कर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया. रॉड और डंडे से बेरहमी से पिटाई की गयी. बचाने गये लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गयी. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने मौके से दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया.
घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट गौतम सिंह के आॅफिस में जनता सिनेमा रोड स्थित निरंकारी वस्त्रालय के श्यामलाल प्रसाद अपने पुत्र सुबीत प्रसाद समेत आधा दर्जन लोगों के साथ शुक्रवार को 11 बजे पहुंचे और सेल्स टैक्स की किसी फाइल को लेकर कार्यालय में घुसते ही बेरहमी से पिटाई करने लगे.
लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर श्यामलाल प्रसाद और सुबीत प्रसाद को हिरासत मेें ले लिया. अन्य हमलावर भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >