विधवा के साथ ज्यादती का बहन रक्षा दल ने किया विरोध

विधवा के साथ ज्यादती का बहन रक्षा दल ने किया विरोध हथुआ में बहन रक्षा दल ने बैठक कर की निंदा फोटो न. 27 – बैठक में मौजूद बहन रक्षा दल की सदस्य. हथुआ. बरौली के कल्याणपुर मिडिल स्कूल में ग्रामीणों द्वारा विधवा के द्वारा एमडीएम बनाने पर लगी रोक को लेकर हथुआ में बहन […]

विधवा के साथ ज्यादती का बहन रक्षा दल ने किया विरोध हथुआ में बहन रक्षा दल ने बैठक कर की निंदा फोटो न. 27 – बैठक में मौजूद बहन रक्षा दल की सदस्य. हथुआ. बरौली के कल्याणपुर मिडिल स्कूल में ग्रामीणों द्वारा विधवा के द्वारा एमडीएम बनाने पर लगी रोक को लेकर हथुआ में बहन रक्षा दल के सदस्यों ने कड़ा विरोध किया है. बहन रक्षा दल के सदस्यों ने बड़ा कोइरौल स्थित सरस्वती मिडिल स्कूल में बैठक की. बैठक में सदस्यों ने विधवा रसोइया के साथ ग्रामीणों द्वारा प्रताड़ित कर उसके द्वारा बनाये खाने से बच्चों को मना कर दिये जाने की सदस्यों ने कड़ी निंदा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो कुमारी नीलम श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में आज भी कुछ जगहों पर अंधविश्वास, रुढ़ीवाद की झलके देखने को मिल जाती है, जो बड़ी ही दुखद बात है. वहीं, सदस्य बिंदा देवी ने कहा कि ऐसी घटनाएं सति प्रथा, बलि प्रथा जैसी घृणित बुराइयों की याद ताजा कर देती हैं. सयोजन डाॅ राकेश रंजन ने कहा कि विधवा का जीवन ऐसे ही बोझ स्वरूप होता है. सरकार ने ऐसी महिलाओं को रसोइया जैसे कार्यक्रम में जोड़ कर मुख्य धारा में शामिल किया है, जो एक सराहनीय कदम है. सदस्यों ने डीएम राहुल कुमार द्वारा उक्त महिला को आदेश देकर पुन: कार्यभार सौंपने पर बहन रक्षा दल के सदस्यों ने स्वागत किया. मौके पर सोनी कुमारी, किरन कुमारी भारती, नगमा परवीन, पूर्णिमा राज, नीतू कुमारी, ऋचा कुमारी, गुड़िया खातून, पुष्पा श्रीवास्तव, अंजलि कुमारी, बबीता कुमारी, गायत्री कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >