सैनिक स्कूल के मेस संचालक पर 13 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी

सैनिक स्कूल के मेस संचालक पर 13 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी हथुआ. हथुआ स्थित सैनिक स्कूल, गोपालगंज में सैनिक स्कूल में मेस संचालक पर 13 लाख रुपये हड़प जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है. प्राथमिकी हथुआ बाजार के किराना दुकानदार वृजकिशोर प्रसाद ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया […]

सैनिक स्कूल के मेस संचालक पर 13 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी हथुआ. हथुआ स्थित सैनिक स्कूल, गोपालगंज में सैनिक स्कूल में मेस संचालक पर 13 लाख रुपये हड़प जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है. प्राथमिकी हथुआ बाजार के किराना दुकानदार वृजकिशोर प्रसाद ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि किराना सामान की सप्लाइ सैनिक स्कूल के मेस में की जाती थी, जिसका कुल बकाया लगभग छह लाख रुपये था. ठेकेदार द्वारा किराना सप्लायर को रुपये देने से आना-कानी की जा रही थी. यहां तक कि रुपये मांगने पर सप्लायर को धमकी भी दी जाती थी. हालांकि किराना सप्लायर के साथ-साथ हथुआ बाजार स्थित सब्जी विक्रेता व लाइन बाजार निवासी नौशाद अली की सब्जी के चार लाख रुपये तथा चिकेन सप्लायर व मोतीपुर चिकटोली के रमतुल्लाह कुरैसी ने भी चिकेन के तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप मेस संचालक पर लगाया है. पीड़ितों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा पूर्व में जो चेक दिया गया था, वह बाउंस हो गया है. पुलिस ने सैनिक स्कूल में मेस के संचालक भगवान ट्रेडर्स मोतिहारी के मालिक संतोष कुमार शाही पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >