सम्राट क्लब ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

सम्राट क्लब ने मुख्यमंत्री को दी बधाई गोपालगंज. सम्राट अशोक क्लब, भोरे के द्वारा स्थानीय कार्यालय पर क्लब के सदस्यों की बैठक की गयी. इसमें अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक महान की जयंती पर पहली बार छुट्टी घोषित किये जाने पर क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. बैठक की […]

सम्राट क्लब ने मुख्यमंत्री को दी बधाई गोपालगंज. सम्राट अशोक क्लब, भोरे के द्वारा स्थानीय कार्यालय पर क्लब के सदस्यों की बैठक की गयी. इसमें अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक महान की जयंती पर पहली बार छुट्टी घोषित किये जाने पर क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. बैठक की अध्यक्षता अभिषेक रंजन उर्फ अखिलेश मौर्य ने की. उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है. बैठक में मुखिया कमलेश सिंह, राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिनारायण सिंह, डाॅ वाइपी सिंह, संजय सिंह, नंद कुमार सिंह, वीर नारायण सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >